लखीमपुर खीरी: तेंदुए के हमले में घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंची डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल

लखीमपुर खीरी – धौरहरा रेंज में तेंदुए के हमले में घायल मिहीलाल व फॉरेस्ट गार्ड राजेश दीक्षित से DM दुर्गा शक्ति नागपाल बुधवार को जिला अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंची,घायलों की स्थिति जानी व इलाज के निर्देश दिए व मिहीलाल के साहस की सराहना की। डीएम ने मिहीलाल को ₹50,000 की आर्थिक सहायता भेजी और सभी घायलों के परिवारीजन को ढांढस बंधाया व हर संभव इलाज का भरोसा दिलाकर सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता