लखीमपुर खीरी – मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने खीरी दौरे के दौरान कई सरकारी योजनाओं का जायजा लिया व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की इसके साथ ही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मौजूदगी में एनएचएम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चयनित संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे व निष्ठा से मरीजों की सेवा करने की सलाह दी।रराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक भी बांटी गई। खीरी के धौरहरा ब्लॉको के उत्कृष्ट कार्य के लिए बीडीओ संदीप कुमार को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया वहीं बांकेगंज ब्लॉकों के बेहतर प्रदर्शन के लिए बीडीओ ऋषिकांत को ब्रास मेडल से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत धौरहरा ब्लॉक के चयनित लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार ने डीएम के नेतृत्व में चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विशेष अभियानों जिसमें हर गाँव महिम और ऑपरेशन राह की जानकारी दी गई।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
