लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर ग्रामीण श्रमिकों से मिले जिलाध्यक्ष, मुंह मीठा कराकर मनाया जन्मदिन

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) दिनांक 12 जनवरी दिन सोमवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन पर जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम सभा जमुनहा,ग्राम सभा बाबरपुर, ग्राम सभा ग्रंट नंबर 10 के ग्राम अंबेडकर नगर में ग्रामीण श्रमिकों के बीच पहुंचे जहां पर उन्होंने ग्रामीण श्रमिकों का मुंह मीठा कराकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाकर खुशी का इजहार किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने मनरेगा ग्रामीण श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस की दूरदर्शी सोच का परिणाम है जिसका उद्देश्य आमजन, विशेषकर ग्रामीण गरीबों के जीवन स्तर को सुधारना था। यह योजना केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हुई। उन्होंने कहा कि शुरुआत में मनरेगा के खर्च का 90 प्रतिशत केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता था लेकिन भाजपा सरकार द्वारा नए नियमों और कानूनों में किए गए बदलावों से यह योजना कमजोर होती जा रही है। कांग्रेस मनरेगा को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने आह्वान किया कि देश का हर वर्ग कांग्रेस के साथ खड़ा होकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करे और संविधान की रक्षा में अपनी भूमिका निभाए। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कृष्ण किशोर मिश्रा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष अनंत राम गौतम, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक मौजूद रहे।