गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) रविवार को बीती रात विकास चौराहा एवं स्थित मिल रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी तड़प–तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने मृत गोवंश को देखकर इसकी सूचना भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही अनूप गुप्ता मौके पर अपने साथियों संग घटनास्थल पर पहुंचे और नगर पालिका की टीम को बुलाकर गोवंश का अंतिम संस्कार कराया।
जिला अध्यक्ष ने प्रशासन की लापरवाही पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही उप जिलाधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन उनके न मिलने पर तहसीलदार गोला भीमसेन को ज्ञापन देकर सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश को सुरक्षित गौशालाओं में भेजने की मांग की थी, जिसका संज्ञान नहीं लिया गया जिससे आवारा सड़कों पर घूम रहे एक गोवंश की दर्दनाक मृत्यु हो गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब गोवंश गौशालाओं की जगह सड़कों पर घूमेंगे तो ऐसे हादसे होना स्वाभाविक है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही यह मौतें हो रही हैं। अगर प्रशासन ने जल्द संज्ञान नहीं लिया तो भारतीय बजरंग दल एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसके लिए अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
लखीमपुर खीरी : अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की दर्दनाक मौत, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
