लखीमपुर खीरी : ट्रेन की चपेट में आने से गोवंश की मृत्यु,भारतीय बजरंग दल ने लगाया लापरवाही का आरोप

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के भूतनाथ क्रॉसिंग के पास सोमवार को सायं एक गोवंश की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 05033) की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता को दी गई। सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष ने मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी ललित वर्मा को निर्देशित किया गया कि मृत गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार कराया जाए। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि ब्लॉक कुंभी के खंड विकास अधिकारी की घोर लापरवाही की वजह से इस तरीके की घटनाएं होती है और गोवंशों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।