गोला गोकर्णनाथ – देश में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है साल 1999 में भारत ने पाकिस्तान को कारगिल में करारी शिकस्त दी थी।कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु कांग्रेसियों ने जनपद लखीमपुर खीरी में दर्जनों जगह कारगिल विजय दिवस मनाया इसी कड़ी में गोला गोकर्णनाथ में शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क पर दर्जनों कांग्रेसियों ने कारगिल विजय दिवस मनाते हुए कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध में भारत ने वीरता से जीत हासिल की थी और यह दिन उसी ऐतिहासिक विजय का प्रतीक है।कार्यक्रम में रामकुमार वर्मा,सतीश चन्द्र मिश्रा,इकबाल अहमद खान,प्रेम कुमार वर्मा,अनिल कुमार शुक्ला,वहाज अंसारी,पप्पू बाजपेई,राहुल वर्मा,शकील अहमद,इमरान अहमद,पप्पू ,पंकज पटेल,फकीर मोहम्मद आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
