लखीमपुर खीरी : डीएम, एसपी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा तहसील सदर पर उपस्थित रहकर सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई इस दौरान आए हुए फरियादियों की भीड़ में 69 समस्याएं पहुंची जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका है। फरियादियों की समस्याओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसील मुख्यालय में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने आवास लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभियां सौंपी और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत महिलाओं को पांच पांच हजार की धनराशि के स्वीकृत पत्र भी दिए गए।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता