लखीमपुर खीरी : मुख्यमंत्री के आने से पहले आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा, संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को लखनऊ मंडल के आयुक्त विश्वास पंत ने कबीरधाम आश्रम मुस्तफाबाद का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा संग हेलीपैड से लेकर मंच तक सारी व्यवस्थाओं की विंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, और मंच व्यवस्था सहित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे हों, जिसमें सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, और वीआईपी मूवमेंट जैसे मुद्दों पर भी ध्यान दिया गया।


आयुक्त ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मौके पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए वही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान लखनऊ के मंडल आयुक्त ने डीएम, एसपी सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों ने पूज्य संत असंग देव जी महाराज के वीवीआईपी मिलन कछ में आशीर्वाद भी प्राप्त किया और 27 अक्टूबर के वार्षिक महोत्सव के भव्य कार्यक्रम के विषयों पर विस्तार से चर्चा भी की।


निरीक्षण के दौरान एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार, एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी सहित कई विभागों के अधिकारी और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।