नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले ‘नागरिक सुविधा दिवस’ का आयोजन आज नगर पालिका सभागार में किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के नागरिक अपनी जनसमस्याओं को लेकर पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याएं सुनी गईं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की शिकायतों को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से हल करना है, जिससे शासन-प्रशासन के प्रति नागरिकों का विश्वास और मजबूत हो।नगर पालिका परिषद द्वारा यह पहल जनसेवा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का परिचायक मानी जा रही है।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
