लखीमपुर खीरी : एस डी इंटरनेशनल स्कूल समर कैंप के समापन की मुख्य अतिथि मीनाक्षी अग्रवाल ने की बच्चों की हौसलाफजाई

गोला गोकर्णनाथ – शगुन पैलेस घरथनिया मे एस डी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित समर कैंप के समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन व माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अरविंद पांडे ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यू चिल्ड्रनस वेलफेयर सोसाइटी के प्रांतीय अध्यक्ष आलोक तिवारी, ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज के प्राचार्य मनोज वर्मा,ग्राम प्रधान सरला वर्मा, ठाकुर अरुण कुमार सिंह,विवेक शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने समर कैंप समापन के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा ग्रामीण क्षेत्र में एस डी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित समर कैंप से बच्चों में उत्साह देखने को मिला है और सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर उनका अभिनय अत्यंत सराहनीय है समर कैंप मे मेहंदी ब्यूटीशियन,इंग्लिश स्पीकिंग, क्राफ्ट कला,संगीतनृत्य कला का प्रशिक्षण प्रशिक्षक एवं प्रशिकाओ द्वारा पूरे मनोयोग से दिया गया है जिसके लिए वह बधाई के पात्र है।
कार्यक्रम का सफल संचालन आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद पांडे ने कहा एसडी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक राजेश वर्मा विद्यालय को ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं और विद्यालय में कुशल शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का चयन करके देश की भावी पीढ़ी के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान है विद्यालय के विकास में अभिभावकों का सहयोग अत्यंत सराहनीय है।
विशिष्ट अतिथि बाबूराम बाल उद्यान के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज के प्राचार्य मनोज वर्मा ने अपने संबोधन में समर कैंप के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की और समर कैंप की सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं देकर विद्यालय के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्रबंधक राजेश वर्मा एवं योगवती वर्मा एवं प्रधानाचार्य सिंपी चौधरी ने मुख्य अतिथि,कार्यक्रम अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं सांस्कृतिक मंच प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में र्विद्यालय के शिक्षक सरोज कुमार,अनुज वर्मा,सुमित वर्मा,छत्रपाल वर्मा,शिक्षिका रीता यादव,अंशिका राठौर,गोल्डी राज,प्रवेशिका रिशु रॉक, अजय रॉक,तुषार मिश्रा सहित अभिभावक गण एवं छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता