ड्रीम एंड फन समर कैंप 2025 का समापन कार्यक्रम विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला मे बड़ी ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू व विशिष्ट अतिथि पूर्व सभासद द्वारिका प्रसाद रस्तोगी रहे। मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया इसके साथ ही डांस जैसी कई मनोरंजक गतिविधियों भी आयोजित की गई इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस व समूह गान जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हुनर को उचित अवसर मिले तो वह सफलता में तब्दील हो जाता है समर कैंप ऐसा ही प्लेटफार्म है जहां बच्चे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने ड्रीम एंड फन समर कैंप के आयोजकों व विद्यालय की प्राचार्या मधु त्रिपाठी को सफल आयोजन की बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं,विद्यालय के छात्र व छात्राएं व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
