गोला गोकर्णनाथ – 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल्हापुर ब्लॉक में मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने ध्वजारोहण किया और ब्लॉक में सभी के साथ मिलकर राष्ट्रगान में सम्मिलित हुए तत्पश्चात बिजुआ क्षेत्र के मालपुर कैम्ब्रीज पब्लिक स्कूल पहुंचे। विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी को बैच लगाकर विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए सुंदर प्रस्तुतियों के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा स्वतंत्रता दिवस हर भारतवासी के लिए सम्मान और गर्व का दिन है इस दिन पूरा देश मिलकर आजादी का जश्न मनाता है और देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करता है और कहा बच्चे हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य है और यह अपने उत्साह व हिम्मत से देश को नए आयामों तक पहुंचाएंगे।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक रामविलास सिंह, प्रधानाचार्य श्रीमती गीता सिंह, विद्यालय के शिक्षक,बिजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण,के के शुक्ला, प्रधान नेपाली राज,प्रधान पुष्कर, प्रधान सतनाम सिंह,मंडल अध्यक्ष बिजुआ धीरेंद्र सिंह,वेद प्रकाश दीक्षित,पूर्व प्रधान श्रवण मिश्रा,पूर्व प्रधान सुशील पांडे,सरदार अमृत पाल सिंह,पंकज मिश्रा, प्रधान कलेक्टर राज,प्रधान हरिश्चंद्र,समिति अध्यक्ष काशी सिंह, रामासरे गुप्ता,राम जी वर्मा सहित विद्यालय स्टॉफ व अन्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
