लखीमपुर खीरी : गोला ब्लॉक कुंभी में सीडीओ का औचक निरीक्षण,कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर

गोला गोकर्णनाथ – गोला ब्लॉक कुंभी में सीडीओ का औचक निरीक्षण कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर सीडीओ अभिषेक कुमार ने ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर की जांच में 30 में से 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। 10 संविदा और पांच नियमित कर्मचारी बगैर सूचना के अनुपस्थित मिले इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा नियमित कर्मचारियो का एक दिन का वेतन काटा जाए और संविदा कर्मचारियो का मानदेय तत्काल रूप से बाधित किया जाए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कड़े शब्दों में स्पष्ट कहा की जनहित में जुड़े कार्यालयो में अनुशासन और उत्तरदायित्व सर्वोपरि है यदि कोई कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने कड़ा रख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता