लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ में ट्रेन से कटकर गोवंश की मौत, बजरंग दल ने उठाई कार्रवाई की मांग

गोला गोकर्णनाथ: (द दस्तक 24 न्यूज़) गोला शुगर फैक्ट्री निकट रेलवे क्रॉसिंग के पास एक गोवंश की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता अपने साथियों संग मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्काल ग्राम विकास अधिकारी ललित वर्मा को घटना की सूचना दी और मृत गोवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराने की बात कही। जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के लिए हर माह करोड़ों रुपये खर्च कर रही है इसके बावजूद सड़कों पर गोवंश आवारा घूम रहे हैं, जिससे उनकी आए दिन मौतें हो रही हैं। उन्होंने नगर पालिका और ब्लॉक प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सरकार गौशालाओं के नाम पर इतनी बड़ी धनराशि दे रही है तो यह समझ से परे है कि गोवंश सड़कों पर क्यों भटक रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच की जाए और सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को सुरक्षित गौशालाओं में रखा जाए। मृतक गोवंश की सूचना प्रदेश मंत्री को दे दी गई है।