लखीमपुर खीरी : रिजर्व पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर एवं चिकित्सीय परीक्षण का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) दिनांक 12.11.2025 दिन बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी के पुलिस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर एवं चिकित्सीय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । उक्त रक्तदान शिविर एवं चिकित्सीय परीक्षण शिविर में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनो एवं उनके आश्रितों द्वारा भाग लिया गया जिनका जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उनको स्वैच्छिक रक्तदान के साथ-साथ शीत ऋतु में होने वाली बीमारियों से संबंधित उपचार व परामर्श प्रदान किया गया । रक्तदान शिविर में कई पुलिसकर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया । इस अवसर पर चिकित्सक दल द्वारा रक्तदान के पश्चात सभी दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए । रक्तदान शिविर एवं चिकित्सीय परीक्षण शिविर में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक खीरी श्री पवन कुमार भाटी, उप निरीक्षक परिवहन श्री चंद्रभूषण साहनी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगणों द्वारा स्वयं का तथा स्वयं के परिवारिजनो का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया ।