लखीमपुर खीरी : भारतीय बजरंग दल पलिया,भीरा का गठन पलिया अध्यक्ष विवेक मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) भारतीय बजरंग दल जनपद लखीमपुर खीरी में पलिया एवं नगर पंचायत भीरा का गठन छाजू राम केन ग्रोवर्स विद्यालय में दिनांक 16/11/2025 दिन रविवार को विधानसभा पलिया अध्यक्ष श्री विवेक मिश्रा (भारतीय बजरंग दल) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने भीरा इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की और कहां कि संगठन के लोग सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहेंगे अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने संगठन में गौ सेवा, हिंदू धार्मिक कार्यों एवं प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ के शुभारंभ की घोषणा की और कहा कि मनुष्य जन्म पाकर हम सभी सनातनी हिंदू धर्म की रक्षा व सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इसी दौरान शुभम कनौजिया ने कहा कि संगठन के प्रति हम सभी तन, मन, धन से हिंदू कार्यों एवं गौ माता की सेवा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। वहीं अनिल गुप्ता ने कहा कि लव जिहाद और गौ-हत्या जैसी गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए, क्योंकि इससे हिंदू धर्म को आघात पहुँचता है। नगर पंचायत भीरा के पदाधिकारियों में अनिल गुप्ता अध्यक्ष, शुभम कनौजिया प्रभारी, पवन सिंह उपाध्यक्ष, मंगेश गौरक्षा प्रमुख, सतीश सिंह महामंत्री, अजय सिंह मीडिया प्रभारी, अजय दिवाकर मंत्री, विशाल भारती संगठन मंत्री, वरुण मंत्री, वीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, पवन सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं विधानसभा पलिया के पदाधिकारियों में अर्पित त्रिवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शेखरदीप मिश्रा उपाध्यक्ष, अजीत गुप्ता संगठन मंत्री, प्रखर तिवारी युवा प्रमुख, धर्मवीर सिंह गौ रक्षा प्रमुख, हिमांशु मिश्रा मंत्री चुने गए। कार्यक्रम में अन्य सदस्यगण एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।