Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : भाकिक्रायू ने सावन मेले में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शाह ने आगामी श्रावण माह में छोटी काशी गोला सावन मेले में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु सोमवार को गोला एसडीएम युगांतर त्रिपाठी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई- गोला नगर की
Share:
लखीमपुर खीरी : भाकिक्रायू ने सावन मेले में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Read in your preferred language.

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शाह ने आगामी श्रावण माह में छोटी काशी गोला सावन मेले में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु सोमवार को गोला एसडीएम युगांतर त्रिपाठी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई- गोला नगर की सड़कों पर घूम रहे आवारा एवं बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाया जाए। मुख्य मार्गो पर फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को अतिशीघ्र नगर पालिका द्वारा हटवाकर अतिक्रमण से मुक्त करवाया जाए। श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नगर पालिका द्वारा उपलब्ध करवाई जाए। नगर पालिका द्वारा गोला में स्थित धर्मशालाओ में श्रद्धालुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था करवाई जाए। छोटी काशी गोला आने वाले मार्गो पर मांस मदिरा की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए। नगर सीमा में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत पोलों पर टेपिंग करवाई जाए एवं जर्जर लाइन एवं विद्युत पोलों को दुरुस्त करवाया जाए।
ज्ञापन देते समय भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शाह, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष यूथ विंग मुदित कुमार वर्मा, जिला मंत्री मनोज कुमार, पंकज कुमार, पवन कुमार, विश्व जीत सोनी, बांकेलाल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।