लखीमपुर खीरी : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024-25 के सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाओ को किया गया सम्मानित


गोला गोकर्णनाथ – सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला में मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024-25 के सराहनीय सहयोगी शिक्षकों श्री कौशल किशोर मिश्र,श्री कौशलेन्द्र कुमार मिश्र,श्री राजकुमार मिश्र,श्री आशीष रंजन,श्री बृजेन्द्र पांडेय,श्रीमती नीरज मिश्रा,श्रीमती पूजा प्रजापति, श्रीमती मंजू देवी,श्रीमती अंजलि सिंह एवं कु० आकांक्षा मिश्रा को छात्र मार्गदर्शन और छात्रों में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु श्री सुरेश कुमार वर्मा जिला संयोजक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा लखीमपुर एवं श्रीमती गीता सिंह वरिष्ठ कार्यकर्त्ता गायत्री परिवार गोला द्वारा प्रशंसा पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया परीक्षा का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर अक्टूबर 2024 में आयोजित किया गया था जिसमे विद्यालय के 306 छात्र / छात्रा परीक्षा में सम्मिलित हुए थे सफल छात्र / छात्राओं को सम्मानित भी किया जा चुका है ।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता