लखीमपुर खीरी : भाजपा जिला संगठन के निर्देशानुसार मंडल बिजुआ में निकली गई तिरंगा यात्रा


गोला गोकर्णनाथ – भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त मंगलवार को मण्डल बिजुआ की तिरंगा यात्रा बसतौला चौराहे से शहीद स्मारक बिजुआ तक निकाली गई।शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान और शहीदों को नमन किया गया।ब्लॉक परिसर प्रमुख कक्ष में कार्यकर्ताओं को वक्ताओं के द्वारा अभियान के बारे में सम्बोधित किया गया और शक्ति केंद्र संयोजक गणों को हर बूथ के लिए तिरंगा वितरित किये गए मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोला मा.अमन गिरी जी के चाचा अजय गिरी सफल्लू भईया रहे मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर कहा यह मात्र यात्रा नहीं बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और निष्ठा का प्रतीक हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विजय महेश्वरी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजवीर राज जी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बिजुआ हरिहर सिंह,जिलाउपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ओमकार सिंह,जिला मंत्री महिला मोर्चा गंगा देवी जी,बी पैक्स अध्यक्ष अवधेश मिश्रा,राजू राठौर,शिवम शुक्ला,प्रधान बसतौली मनोज राज,प्रधान रामनगर कलाँ महेश सिंह,प्रधान इटकुटी मुकेश सिंह,प्रधान प्रतिनिधि गोगावाँ पवन सिंह,मण्डल पदाधिकारी मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता गण सहित सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता