गोला गोकर्णनाथ – आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्या मंदिर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ।आर्य समाज के पदाधिकारियों संग प्रधान गुरुशरण पाठक ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान किया गया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य अवधेश मिश्र ने किया।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए बच्चों ने प्रस्तुतियों से सभी अतिथियों का मन मोह लिया देशभक्ति युक्त कविता एवं गीतों के माध्यम से छात्रों ने इस उत्सव की भव्यता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर्य समाज के प्रधान गुरुशरण पाठक ने कहा 15 अगस्त हर भारतवासी के लिए सम्मान और गर्व का दिन है इस दिन पूरा देश मिलकर आजादी का जश्न मनाता है और देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करता है। ओम प्रकाश वैश्य मंत्री आर्य समाज गोला ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा 15 agust हमारे देश के इतिहास में एक ऐसा दिन है जिसे हम गर्व और सम्मान के साथ याद करते हैं। इस अवसर पर आर्य समाज के उपमंत्री श्रवण माहेश्वरी कोषाध्यक्ष नवीन भसीन,उपाध्यक्ष पतिराखन लाल वर्मा, विजय राठी पुस्तकाध्यक्ष विमलेश शुक्ला,गोपाल शुक्ला, बालकृष्ण गुप्ता,अखिलेश गुप्ता,मुन्नालाल स्वर्णकार,अनिल भसीन सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
