गोला गोकर्णनाथ – उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री माननीय सूर्य प्रताप शाही का बुधवार को एक दिवसीय लखीमपुर खीरी का दौरा रहा जिसमें गोला विधायक माननीय अमन गिरी माननीय कृषि मंत्री जी के साथ रहकर क्षेत्र व विधानसभा गोला के आईसीएआर कृषि विज्ञान केंद्र मे उगाई जा रही विभिन्न फसलों व उन्नत तकनीकों का अवलोकन किया साथ ही विधानसभा में कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद फ़ार्म मे कृषक बंधुओं से संवाद किया व महाविद्यालय की शैक्षिक व्यवस्थाओं शोध कार्यों एवं विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया साथ ही महाविद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण भी किया। एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत मशीनरी बैंक की स्थापना हेतु लाभार्थियों को कृषक उत्पादन संगठन को 80 प्रतिशत के अनुदान पर ट्रैक्टर की चाभी सौंपी तत्पश्चात प्रसिद्ध गोला छोटी काशी शिव मन्दिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। शिव मंदिर पहुंचने पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरी व नगर के गणमान्य लोगो के द्वारा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का ज़ोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, बिजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेन्द्र भूषण, सभासद भोली गिरी, प्रधान ओमकार सिंह,विनीत भदौरिया सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खीरी का किया एकदिवसीय दौरा,छोटी काशी गोला में शिव का किया जलाभिषेक
