गोला गोकर्णनाथ – शनिवार को समय 11-30 दिन में एक बैठक श्री राजेन्द्र कुमार अग्निहोत्री एडवोकेट के अधिवक्ता चैम्बर मो0 कुम्हार टोला वार्ड न04 गोला में आयोजित की गई बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। बैठक में निम्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया जिसमें मुख्य रूप से गोला से लखीमपुर खीरी जिला मुख्यालय पर न्यायालय समय पर पहुंचने के लिए व वापसी के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है। जिसमें अधिवक्ताओं द्वारा यह निर्णय लिया गया सुबह 9 बजे से मैलानी से लखनऊ व वापसी में लखीमपुर से शाम 5 बजे मैलानी की तरफ वापसी को ट्रेन चलाए जाने की मांग की गई है जिससे छात्र छात्राओं, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, नौकरी पेशा व्यक्तियों व आमजनमानस को ट्रेनों का लाभ मिल सके।अधिवक्ताओं द्वारा बताया गया पूर्व में इस संदर्भ में कई ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को दिए जा चुके हैं व जिला अधिवक्ता संघ के लेटर पैड पर भी ज्ञापन भेजा जा चुका है पर अभी तक अधिवक्ताओं की मांग पूरी नहीं हुई है।बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता शिव चन्द्र शाह,अधिवक्ता संजीव बाजपेयी,अधिवक्ता मनोज राही, अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह, अधिवक्ता लोकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
