लखीमपुर खीरी : कावड़ यात्रा की तैयारियों का एडीएम ने गोला विधायक संग लिया जायजा

गोला गोकर्णनाथ – सावन महीने की कावड़ यात्रा को लेकर गोला गोकर्णनाथ में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने गोला विधायक अमन गिरी के साथ छोटी काशी स्थित शिव मंदिर कॉरिडोर व आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एडीएम ने साफ निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो कॉरिडोर क्षेत्र में चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर गोला विधायक अमन गिरी ने नाराजगी जताते हुए कार्यादायी संस्था के जिम्मेदारों को कड़ी चेतावनी दी उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी कार्यों को बुधवार शाम तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं एडीएम ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसडीएम युगांतर त्रिपाठी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व्यक्तिगत रूप से मौके पर मौजूद रहकर निगरानी करें और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराए निरीक्षण के दौरान एडीएम ने मंदिर प्रवेश मार्ग प्राथमिक चिकित्सा बिंदु रोड डायवर्ज़न और साफ सफाई सहित अन्य सुविधाओं की भी गहन समीक्षा की उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर अव्यवस्था या जाम जैसी स्थिति न उत्पन्न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस का समन्वय बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान सीओ गोला, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, के के शुक्ला, राम गुलाम पाण्डे, डॉ बच्चू सिंह, सुधीश बाजपेई, दिलीप यादव सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता