गोला गोकर्णनाथ – एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को उपनिदेशक पर्यटन कल्याण सिंह, एसडीएम गोला युगान्तर त्रिपाठी सहित यूपीपीसीएल के अधिकारियों संग गोला कॉरिडोर का निरीक्षण किया गोला कॉरिडोर परियोजना की सुस्त रफ्तार को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और कहा गोला कॉरिडोर निर्माण की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कॉरिडोर की रफ्तार तेज की जाए जिससे कॉरिडोर का निर्माण समयबद्ध पूरा हो सके। उन्होंने कहा यह महत्वाकांक्षी परियोजना सरकार और आमजन के लिए बेहद अहम है जिसे हर हाल में समय रहते पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा गोला कॉरिडोर बनने से न सिर्फ श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी बल्कि पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
