गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) गोला खुटार हाईवे पर अहमदनगर के पास शनिवार दोपहर को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को कुचल दिया जिससे मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। साहिबा और दिक्शा सुबह अपने घर से स्कूटी से सीजीएनपीजी कॉलेज गोला आई थी। साहिबा और खदीजा आपस में बुआ-भतीजी थीं। खदीजा सौखिया गांव अपनी मौसी के यहां गई हुई थी जिसे दोनों कॉलेज छुट्टी के बाद तीनों छात्राएं स्कूटी से अपने घर वापस आ रही थी तभी अहमदनगर के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार तीनों छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीनों छात्राओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में मृतक साहिबा (17 वर्ष) पुत्री मोहम्मद अयूब, खदीजा (13 वर्ष) पुत्री मोहम्मद यूनुस, दिक्शा (18 वर्ष) पुत्री सफीउल्ला निवासी बिलहरी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर और स्कूटी की आमने सामने की टक्कर में कंटेनर तीनों छात्राओं को रौंदता हुआ गुजर गया। हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर चालक भाग निकला। मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हैदराबाद थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोला विधायक अमन गिरी भी मौके पर पहुंच गए गोला विधायक ने पुलिस की सहायता से तीनों छात्राओं को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोला एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी और पुलिस के अधिकारी भी सीएचसी गोला पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि साहिबा और दिक्शा शहर के सीजीएन पीजी कॉलेज में बीए की छात्रा थीं। दोनों कॉलेज की यूनिफॉर्म पहने हुई थीं। साहिबा की भतीजी खदीजा कक्षा सात में पढ़ती थी। तीनों छात्राओं की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
लखीमपुर खीरी : गोला खुटार हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार छात्राओं को मारी टक्कर,मौके पर हुई दर्दनाक मौत
