गोला गोकर्णनाथ – नगर पालिका सभागार में रविवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व विशिष्ट अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संचालन धीरज बाजपेई ने किया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। गोला विधायक अमन गिरी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में डॉ॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म हुआ। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे एवं शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे। डॉ॰ मुखर्जी ने 1917 में मैट्रिक किया तथा 1921 में बीए की उपाधि ली डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा कश्मीर से परमिट राज समाप्त करने और उसे भारत का विभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति विचारधारा और बलिदान की मिसाल है। इस अवसर पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू,अवधेश मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्र,रामशरण वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरजन लाल वर्मा, अशोक सक्सेना, विनोद वर्मा, अरुण अवस्थी,भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया, राजन साहनी व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व जनता जनार्दन उपस्थित रही।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर संगोष्ठी का नगर पालिका सभागार में हुआ आयोजन
