गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में आयोजित युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मुख्य अतिथि संरक्षक अरविंद पांडे ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाबूराम बाल उद्यान के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अरविंद पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कई देशों में धर्म का प्रचार प्रसार किया और शिकागो में आयोजित धर्म संसद में उन्होंने अपने धर्म का प्रचार प्रसार किया जिससे भारत माता का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ। स्वामी विवेकानंद ने कहा उठो जागो और तब तक न रुको जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए और सपने देखना मत छोड़ो यदि आपने सपना देखना छोड़ दिया तो हार जाएंगे। सत्य को हजार तरीके से कहा जाए तब भी वह सत्य ही रहता है।
विशिष्ट अतिथि आलोक तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और कविता के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। कवि आलोक तिवारी ने कहा गौरव पूर्ण हुआ भारत यह जिसको पाकर आनंद हुआ वह समाज का हितकर बालक जैसे परमानंद हुआ दूर-दूर तक अपनी आभा को फैलाया है जिसने प्रख्यात विश्व भर में वह नाम विवेकानंद हुआ।
प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र वर्मा ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्य चंदा दीक्षित,अरुण,आकाश तिवारी,शीबा बानो, साहिबा बानो, मुस्कान खान, साक्षी सोनी, कंचन शुक्ला, श्वेता, आसिफा खान,सृष्टि वर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी : स्वामी विवेकानंद जयंती पर आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
