लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) लखीमपुर खीरी जिले की बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की गोला गोकर्णनाथ , खंभार खेड़ा और पलिया कलां में स्थित चीनी मिलों के पेराई सत्र 2025 / 26 के खरीदे गन्ने का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद भी भुगतान नहीं दिया राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने अपने साथियों गन्ना समिति गोला गोकर्णनाथ के पूर्व चेयरमैन सुरेश चंद्र वर्मा और पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार के साथ प्रदेश की गन्ना आयुक्त को ज्ञापन देकर किसानों को बकाया गन्ना भुगतान कराने और चीनी मिल अधिकारियों के विरुद्ध 29 अगस्त 2025 को थानों में दर्ज मुकदमों में चार्जशीट लगवाने की मांग की है ।
श्रीकृष्ण वर्मा ने ज्ञापन में लिखा है कि जिले की बजाज ग्रुप की चीनी मिलों के लगभग साढ़े चार महीने मिलें चलने के बावजूद गन्ना किसानों का भुगतान महज 15 दिन का ही दिया गया है , चीनी मिलें चीनी , शीरा , बैगास , प्रेसमड , इथेनॉल, और पोटाश बनाकर बिक्री कर रही हैं , गन्ना खरीद के भुगतान के लिए उत्तर प्रदेश गन्ना आपूर्ति खरीद विनियमन अधिनियम / शुगर केन कंट्रोल आर्डर बना है जिसमें गन्ना खरीद का 14 दिन में भुगतान करने का प्रावधान है। किंन्तु जिले के संबंधित अधिकारियों की उदासीनता या कहें सांठगांठ से गन्ना आपूर्ति अधिनियम / शुगर केन कंट्रोल आर्डर और चीनी मिलों पर दर्ज एफआईआर में आपके आदेशों को दरकिनार कर , गन्ना भुगतान न कराकर , और किसानों से यह कहकर कि चीनी की बिक्री का 85 प्रतिशत धन एस्क्रो अकाउंट में भेजा जा रहा है कहकर पल्ला झाड़ लिया जा रहा है , इससे शीरा, एथेनॉल , बैगास आदि के बिक्री का धन का अन्य मदों में खर्च किया जा रहा है यही नहीं गन्ना भुगतान का ज्ञापन देकर मांग किये जाने पर जिले के गन्ना अधिकारी चीनी मिलों की वकालत करते हुए कहते हैं कि गन्ना भुगतान गन्ना जिला अधिकारी और गन्ना आयुक्त द्वारा दी गई व्यवस्थानुसार एस्क्रो अकाउंट के माध्यम से तथा मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद ( लखनऊ खण्ड पीठ ) के आदेशानुसार पहले आयें पहले पायें के आधार पर किया जा रहा है ऐसे ही जिले के गन्ना अधिकारी चीनी मिलों से हाथ मिलाकर किसानों का शोषण कर रहे हैं जिससे किसानों को भुगतान समय पर न मिलने से भुखमरी के कगार पर है।
श्रीकृष्ण वर्मा ने ज्ञापन में कहा है कि गन्ना अधिनियम और मा0 हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि किसानों के बेचे गन्ने का 14 दिन के अंदर भुगतान किया जाय , जिसके अंतर्गत जिले की अन्य चीनी मिलें भुगतान कर रही हैं ।
कहा है कि आपके आदेश पर वर्ष 2025 में इन तीन चीनी मिलों के विरुद्ध वसूली प्रमाण पत्र जारी किया गया था और सहकारी गन्ना समितियां के सचिवों के द्वारा गोला गोकर्णनाथ , लखीमपुर और पलिया कलां, थानों में 29 अगस्त 2025 को एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी इन मुकदमों में हमारे संगठन से संबंधित गन्ना किसानों ने पुलिस अधीक्षक के माध्यम से केस डायरी में अपने बयान दर्ज करवाने के लिए नोटेरियल शपथ पत्र भेजे थे लेकिन जिले के अधिकारी पुलिस और बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के अधिकारियों की मिली भगत के कारण सात माह बीतने के बाद भी दर्ज मुकदमों की केस डायरी में बयान दर्ज नहीं किये गये हैं अब तक किसी की गिरफ्तारी नही की गई है आपके आदेश पर दर्ज करवाए गए मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी चल रही है ।
श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा है कि यही यदि बजाज चीनी मिलों की वसूली प्रमाण पत्र पर नीलामी तथा दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी हो गई होती तो शायद आज यह किसानों के खरीदे गन्ने का भुगतान नहीं रोकते , अब भी यदि दर्ज मुकदमों में चार्ज शीट नहीं लगी तो न्याय का गला घोट दिया जाएगा और पीड़ित गन्ना किसानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय होगा । उन्होंने मांग की है कि तत्काल अपने आदेश पर दर्ज करवाए गए मुकदमों में चार्जशीट दाखिल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर इस पेराई सत्र 2025-26 के खरीदे गन्ने का भुगतान करवाना ताकि किसानो के बेटों की स्कूल कॉलेज में फीस जमा हो सके बेटियों की शादी हो और किसी भी किसान या उसके परिवार में बिना दवाई इलाज के मौत न हो को 15 दिन में अवगत कराने अन्यथा की मांग की है अन्यथा की स्थिति में संगठन सत्याग्रह किये जाने की चेतावनी दी है।
