गोला गोकर्णनाथ- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर समरसता पथ संचलन गोला नगर के सी जी एन पी जी कॉलेज से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित ढंग से निकाला।
पथ संचलन में राष्ट्रभक्ति के नारों से गोला नगर के वातावरण को गुंजायमान कर दिया गया स्वयंसेवकों की अनुशासित परेड और राष्ट्रभक्ति के नारों ने जनमानस को प्रेरित किया पथ संचलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा।
पथ संचलन में स्वयंसेवको पर जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की गई पुष्प वर्षा के क्रम में सदर चौराहा पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला रिंकू जी व गोला कोतवाली पर पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल जी, व कई जगहों पर कई स्वयंसेवकों ने भी पुष्प वर्षा की,अंबेडकर चौराहा स्थित मुस्लिम भाइयों ने पुष्प वर्षा की जो आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर खंड कार्यवाह डॉ राम राखन जी,खंड संचालक शरद जी,खंड सह संघचालक राकेश जी,जिला प्रचारक शिव प्रकाश जी,नगर प्रचारक अभिषेक जी,नगर कार्यवाह महेंद्र त्रिपाठी जी,संघ कार्यालय प्रमुख ओमप्रकाश गुप्त जी,लोकेंद्र प्रताप सिंह जी,विजय शुक्ला रिंकू जी,करन जी, राजीव जी,अमित जी,राजेश जी,शिव प्रकाश जी,सत्यम जी,दुर्गेश जी सहित हजारों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
गोला पुलिस प्रशासन द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम में पुख्ता इंतजाम किए गए जिससे पथ संचलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
