गोला गोकर्णनाथ – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य हर नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है गोला के कुंभी ब्लॉक के अमीननगर में बृहस्पतिवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया यह रैली भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी मोंटी भैया की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में भाजपा नेता सहित क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने इस रैली में अपनी सहभागिता की और रैली को सफल बनाया गया रैली में लहराते हुए तिरंगे और भारत माता की जय के जयकारों के साथ लोगों में देशभक्ति के प्रति जोश देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया ने कहा हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य विचार तिरंगे को केवल संस्थागत कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर हर व्यक्ति के घर तक पहुंचाना है यह अभियान नागरिकों और राष्ट्रध्वज के बीच एक व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है जब हम अपने घर पर तिरंगा फहराते हैं तो यह न केवल हमारी देशभक्ति को दर्शाता है बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का भी संदेश देता है।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी मोंटी की अगुवाई में निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक रैली
