लखीमपुर खीरी : पीड़ित परिवार से मिला सपा का एक प्रतिनिधि मंडल

लखीमपुर खीरी – श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भदूरा में कल बहुद्देशीय सहकारी समिति पर बुधवार को पुलिस द्वारा खाद वितरण के समय किसानों पे बहुत ही बेरहमी से लाठी चार्ज किया गया इस बर्बर लाठीचार्ज में कई ग्रामीणों को गम्भीर चोटे भी आई है घटना की जानकारी मिलते ही आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह यादव जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने उसके घर पहुंचा जिसमें पूर्व विधायक श्री रामसरन,पूर्व विधायक सुनील भार्गव लाला, पूर्व विधायक विनय तिवारी,लोहियावाहिनी जिला अध्यक्ष यश मोहन पटेल,विधानसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र वर्मा,श्रीनगर विधानसभा के महासचिव कौशल गुप्ता,संदीप यादव, भूपेन्द्र यादव,विकास वर्मा,प्रभात गुप्ता के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचकर पुलिस की लाठी चार्ज में घायल किसान राज किशोर वर्मा व पीड़ित महिला राजकुमारी वर्मा के घर पहुंचकर कल हुए पूरे प्रकरण की जानकारी ली। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस पुलिसिया बर्बरता की घोर निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया इस भाजपा सरकार में किसान के द्वारा उसको खाद नहीं मिल पा रही उसको पुलिस की लाठी मिल रही है।समाजवादी पार्टी ने इसकी कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता