गोला गोकर्णनाथ – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला खीरी में पंडित दीनदयाल की जयन्ती के शुभ अवसर पर बुधवार को सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत रक्तदान शिविर का माननीय गोला विधायक अमन गिरी के द्वारा आयोजन किया गया जिसमे गोला विधायक सहित भाजपा नेताओं का तिलक वंदन कर व गोला विधायक माननीय अमन गिरी द्वारा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमे गोला विधायक सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। गोला विधायक ने इस अवसर पर कहा रक्तदान महादान है क्योंकि एक यूनिट रक्त से कई जान बच सकती हैं और यह सामाजिक एकजुटता व करुणा का प्रतीक है ऐसे शिविर आयोजन के उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करना रक्त की कमी को पूरा करना और रक्तदाताओं के सम्मान को बढ़ाता है। इस अवसर पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी भैया, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुध्न मिश्रा, सुरेन्द्र शर्मा, विनोद स्वर्णकार, राजन साहनी,सचिन सिंह, अजीत पांडे, आयुष शुक्ला, भोली गिरी, सभासद आनंद सोनी, धीरज बाजपेई, अमित सिंह, रेखा मिश्रा,अधीक्षक डाक्टर गणेश कुमार, डाक्टर अजय वर्मा, बीसीपीएम योगेश,ए एन एम शीलू गुप्ता, ए एन एम चंद्रमोहिनी सहित अस्पताल स्टॉफ मौजूद रहा।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
