गोला गोकर्णनाथ – आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत 9.70+ करोड़ किसानों को ₹20,500+ करोड़ की धनराशि का हुआ हस्तांतरण। शनिवार को गोला के ब्लॉक सभागार कुंभी में गोला विधायक अमन गिरी एवं ब्लॉक खंड अधिकारियों की मौजूदगी में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वी किस्त के विमोचन में दिए जा रहे सजीव संबोधन को सुना गया। गोला विधायक अमन गिरी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे उपस्थित सभी लोगों को अवगत कराया गया और किसानों से अपील की कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ ले।किसान सम्मान निधि की राशि खाते में पहुंचते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत जिन किसान भाइयों ने फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य अभी नहीं कराया है वह किसान भाई शीघ्र ही फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कर ले जिससे किसान सम्मान निधि की अगली किस्त का लाभ समय से मिल सके।उत्तर प्रदेश के ढाई करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है साथ ही माताओं और बहनों के लिए लखपति दीदी योजना के अंतर्गत देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है जिसमें से एक करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी है। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष सुरजन लाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, मण्डल अध्यक्ष संजीव वर्मा,मण्डल महामंत्री मिथिलेश मिश्रा, प्रधान मुकेश गुप्ता, प्रधान गौरव वर्मा,प्रधान आशीष मिश्रा सहित आयोजन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से आच्छादित किसान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
