1 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे करतला रोड सिढ़पुरा पर डां वाहिद अली नगर अध्यक्ष के कार्यालय पर S I R मतदाता कार्य में प्रगति लाने के लिए कैंप लगाया गया मतदाता पुनरीक्षण कैंप को संबोधित करते हुऐ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत ने कहा कि SIR फार्म के कार्य में प्रगति लाने के लिए टोली बनाकर घर पर जाकर फार्म भरवा कर तत्काल जमा कराएं ।बैठक को संबोधित करते हुऐ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि सभी समाजवादी कार्यकर्ता बी एल ए है सभी कार्यकर्ता SIR मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में जुट जाएं, उन्होंने कहा कि यह काम 8 दिन में पूर्ण करने का काम करें।इस SIR मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी कासगंज के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मनसिंह यादव, सिढ़पुरा नगर अध्यक्ष डां वाहिद अली, मौ आरिफ खान, निजाम खान सभासद, दिलदार मिंया, नाजिम बरकाती, शहवाज हुसैन, गुड्डन भाई, अनीस अहमद, अजमेरी अल्वी, अकरम अल्वी, गुलफाम, जब्बार कुरैशी, सत्यवीर बाल्मीकि, डां अवनीश यादव, मौ असलम, लाइक अहमद, शमसुद्दीन, टिंकू अल्वी, राजू वारसी, अमीरुद्दीन सैफी, अनुज यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कासगंज :मतदाता जागरूकता अभियान व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने किया S I R कैंप को संबोधित
