आज जिला गंगा समिति, कासगंज द्वारा स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत एस.जी.एम. जूनियर हाई स्कूल, सोरों में एक प्रेरणादायक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता शपथ, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं गंगा नदी के संरक्षण के महत्व को समझाना था।
इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) ने नमामि गंगे परियोजना की जानकारी देते हुए नदी संरक्षण में मुख्यतः आठ घटकों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार और सृजनशीलता प्रस्तुत की।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैष्णवी निर्भय, द्वितीय स्थान परी दुबे, तृतीय स्थान मुस्कान पचौरी एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजा, द्वितीय स्थान अंश तिवारी, तृतीय स्थान राघव भारद्वाज ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री भगवान उपाध्याय, अध्यापकगण, जिला गंगा समिति के परियोजना अधिकारी सुजीत कुमार एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रौनक कुशवाहा (सोरों नगरी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।
