कासगंज: उक्त अवधि के अन्तर्गत बी०एल०ओ० द्वारा पंजीकृत मतदाताओं को गणना पत्र वितरित किया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का कार्य दिनांक 04.11.2025 से दिनांक 04.12.2025 तक की अवधि के लिए द्रुत गति से चल रहा है। उक्त अवधि के अन्तर्गत बी०एल०ओ० द्वारा पंजीकृत मतदाताओं को गणना पत्र वितरित किया जा रहा है। गणना पत्र के सम्बन्धित सभी कॉलमों को भरने तथा नवीन फोटो चस्पा करते हुए हस्ताक्षरित गणना प्राप्त बी०एल०ओ० को प्राप्त करा देंगे। यदि किसी मतदाता का जन्म 01.07.1987 और 02.12.2004 के मध्य हुआ है उसको पिछले गहन पुनरीक्षण 2003 की मतदाता सूची से अपने संबंधी यथा पिता/माता का विवरण गणना पत्र पर भरना होगा। किसी मतदाता का नाम 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग न होने पर संबंधित ई०आर०ओ० द्वारा सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया जायेगा। सुनवाई के दौरान मतदाता द्वारा आयोग द्वारा निर्धारित निम्न 13 दस्तावेजों में कोई भी दस्तावेज साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करना होगा। किसी भी केन्द्रीय/राज्य सरकार/पीएसयू के नियमित कर्मचारी/पेंशनधारी को जारी पहचान पत्र या पीपीओ, 01.07.1987 से पूर्व भारत में किसी सरकारी / स्थानीय निकाय/ बैंक/ डाकघर/LIC/PSU द्वारा जारी कोई दस्तावेज, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय द्वारा जारी शैक्षणिक प्रमाणपत्र , सक्षम राज्य प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर (जहाँ उपलब्ध हो), राज्य / स्थानीय प्राधिकारी द्वारा तैयार पारिवारिक रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (भारत निर्वाचन आयोग के आदेश दिनांक 09.9.2025 के अनुसार पहचान के लिए है नागरिकता का प्रमाण नहीं है, सक्षम अधिकारी द्वारा आधार के साथ अन्य दस्तावेज प्रमाण के मांगा जाता है तो उसको उपलब्ध कराना होगा), दिनांक 01.07.2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण, बिहार की मतदाता सूची का उद्धरण। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाये जाने हेतु प्रदेश में नियोजन विभाग के अर्थ एवं संख्या, प्रभाग के माध्यम से अनिगमित सेक्टर के उद्यमों (ASUSE) एवं आवधिक श्रम बल (PLFS) का सर्वेक्षण कार्य कराया जा रहा है।