बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को पोषण ट्रैकर एप पर संभव अभियान- 5.0 के तहत वजन, मापन, सी०बी०ई०, वी०एच०एस०एन०डी० व एफआरएस का कार्य सही ढंग से समयबद्ध पूर्ण किये जाने के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये गये। साथ ही अतिगम्भीर बच्चों का चिन्हांकन कर उनके स्वास्थ्य प्रबन्धन हेतु एन०आर०सी० में भर्ती करायें तथा बेसिक शिक्षा विभाग के पेयरिंग स्कूलों के सर्वे का कार्य खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों दो दिवस के अन्दर पूर्ण करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण तथा द्वितीय चरण कायाकल्प के तहत 75 आंगनबाड़ी केन्द्रों का खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेगें। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये शासन की मंशानुरूप योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जायबैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) राकेश कुमार पटेल अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मंजूर अहमद अंशारी, समस्त उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, डीसीएनआरएलएम, डीसी मनरेगा, समस्त खंड विकास अधिकारी, संभव अभियान में नामित नोडल अधिकारी तथा पोषण समिति के सदस्य, जनपद के समस्त सीडीपीओ/प्रभारी, मुख्य सेविका, डीसी एवं ब्लाक कॉडिनेटर द्वारा प्रतिभाग किया गया । बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मती सुशीला द्वारा किया गया।
कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण अभियान के तहत जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न।
