जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गयी । बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग द्वारा बिन्दुवार अजेन्डा पढते हुए उद्योग बन्धुओ की समस्याओ से जिलाधिकारी एवं अन्य विभागो को अवगत कराया गया। बैठक में जनपद में नये औद्योगिक आस्थान विकसित करने के सम्बन्ध में विचार विमर्श, निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन लम्बित आवेदन पत्रों की समीक्षा, उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान शासन स्तर से हस्ताक्षरित हुये एमओयू एवं जीबीसी 4/0 में तैयार प्रस्तावों को धरातल पर लाने के लिये विचार विमर्श, जीबीसी 5.0 के सम्बन्ध में विचार विमर्श पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन लम्बित न रखे जायें सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना की समीक्षा करते हुये सम्बन्धित को निर्देशित करते हुये कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुधार लायें। बैंक स्तर पर लम्बित आवेदन न रखें जायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र, उपायुक्त जिला उद्योग, एलडीएम, सहायक अभियन्ता लघु सिचाई, समस्त बैंकर्स अन्य विभागीय अधिकारियो के साथ उद्योग बन्धु भी उपस्थित रहे
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न।
