जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना ना कासगंज पुलिस द्वारा कासगंज क्षेत्र अन्तर्गत दो अभियुक्तों को 460 ग्राम नशीला पदार्थ ( डायजापाम ) सहित गिरफ्तार कर थाना कासगंज पर पंजीकृत मुअसं 437/2025 धारा 25/22 एन डीपी एस एक्ट के अंतर्गत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाना बताया जाता है। अभियुक्तों के नाम मुस्लिम पुत्र बच्चन निवासी मौ. गद्दी टोला थाना उझानी , बदायूं जिससे 250 ग्राम नशीला पदार्थ संतोष पुत्र हरीशंकर निवासी ग्राम अहरौली थाना जनपद कासगंज बताए जाते हैं जिससे 210ग्रा. अवैध नशीला पदार्थ ( डायजा पाम) बरामद किया जाना बताया जाता है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा म ए पुलिस टीम शामिल बताए जाते हैं।
कासगंज:460 ग्राम नशीले पदार्थों सहित दो गिरफ्तार।
