कासगंज : जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग मिलकर समन्वय से समस्त गतिविधियों को संपादित कराएं।

नवागत जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की चतुर्थ जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय संपादित की गई गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई एवं रुके हुए पानी के निस्तारण में कम प्रगति होने पर अभियान के बचे हुए दिनों में शतप्रतिशत करने हेतु निर्देशित किया, नगर विकास विभाग द्वारा कम फॉगिंग एवं मच्छरों की दवा के छिड़काव में कम प्रगति पर सभी अधिशासी अधिकारियों को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग एवं की कम प्रगति होने पर अभियान के बचे हुए दिनों में शतप्रतिशत करने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग मिलकर समन्वय से समस्त गतिविधियों को संपादित कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव अग्रवाल, उप जिलाधिकारी, सीएमएस, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी ईओ सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

जनपद न्यायालय में नीलामी 13 अगस्त 2025 को।

कासगंज के अनुमोदन आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय मामों कासगंज परिसर में स्थित तीन आम के छोटे बागों कुल 184 आम के पेडो की आगामी दो फसल नीलामी अवधि दिनांक 01 सितम्बर 2025 से 31 अगस्त 2027 तक दिनांक 13 अगस्त 2025 को सांय 4ः30 बजे जनपद न्यायालय कासगंज के भूतल पर स्थित मीटिंग हॉल में सम्पादित की जायेगी, इच्छुक व्यक्ति समय पर उपस्थित होकर नीलामी की कार्यवाही में भाग ले सकते है। ठेके में शािमल होने के लिये प्रत्येक बोलीदाता को 11 अगस्त 2025 की शाम 5 बजे तक न्यायालय के केन्द्रीय नजारत अनुभाग में अपनी अपनी जमानत धनराशि के साथ एक आईडी प्रूफ जमा करना होगा। ठेके का विवरण एवं शर्तो के सम्बन्ध में जानकारी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय केन्द्रीय नजारत, जनपद न्यायालय कासगंज से प्राप्त की जा सकती है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष नीलामी समिति रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय मामों कासगंज परिसर में स्थित तीन आम के छोटे बागों कुल 184 आम के पेडो की आगामी दो फसल नीलामी अवधि दिनांक 01 सितम्बर 2025 से दिनांक 31 अगस्त 2027 तक के सम्बन्ध में निन्नलिखित नियम व शर्तो के अनुसार नीलामी की प्रक्रिया की जानी है ठेके की अवधि केवल आगामी दो फसल हेतु दिनांक 01 सितम्बर 2025 से दिनांक 31 अगस्त 2027 तक के लिये मान्य होगी प्रत्येक बोलीदाता को बोली बोलने से दो दिन 11 अगस्त 2025 की शाम तक पूर्व अंकन 5000 रूपये जमा करना होगा तथा साथ में अपना आईडी प्रूफ प्रस्तुत करना होगा। ठेके की धनराशि का 1/4 भाग ठेका स्वीकृति के समय जमा करना होगा, शेष 1/4 भाग माह जनवरी 2026 में जमा करना होगा तथा शेष 1/4 भाग माह जून 2026 में तथा शेष 1/4 भाग दिसम्बर 2026 में जमा करना होगा।