कासगंज : हिन्दी खड़ी बोली के आधुनिक जन्मदाता अमीर खुसरो का जयंती समारोह 27दिसम्बर में प्रस्तावित


पटियाली: क़स्बा में 27 दिसंबर,1253 को जन्मे क़व्वाली के जनक,आधुनिक हिंदी खड़ी बोली के जन्मदाता और ‘तूती-ए-हिंद’ अमीर खुसरो की जयंती पर ‘जश्न-ए-क़व्वाली’ का आयोजन तारीख़ 27 दिसंबर 2025,दिन शनिवार को एसबीआर इंटर कॉलेज के सामने,रेलवे स्टेशन रोड, पटियाली में रात 08:00 बजे से शुरू होगा।

जिसकी प्रस्तुति बॉलीवुड सूफियाना क़व्वाल साबरी ब्रदर्स, जयपुर देगें।

आप ने फिल्म हिना में ‘देर ना हो जाये कही’ और फिल्म सिर्फ तुम में ‘एक मुलाक़ात ज़रूरी है सनम’ व अनेक फिल्मों में क़व्वाली गायन किया है।

आयोजक श्रीमती किरण यादव जी, अध्यक्ष, अनुभूति सेवा समिति के आयोजन ‘जश्न-ए-कव्वाली कार्यक्रम में सभी आमंत्रित है