कासगंज : भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 38 वीं पुण्यतिथि किसान दिवस के रूप में मनाई गई!

भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 38 वीं पुण्यतिथि किसान दिवस के रूप में मनाई गई! दिनांक 29 मई 2025 दिन गुरुवार समय प्रात: 11:00 बजे स्थान Rld जिला कार्यालय इन्दिरा मार्केट माल गोदाम रोड कासगंज पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में किसान मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 38 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसान दिवस के रूप में मनाई गई!तत्पश्चात जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी नें श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी साहब जी का जन्म 23 दिसम्बर 1902 को उ.प्र के मेरठ जिले के नूरपुर में एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार में हुआ था! और 29 मई 1987 को 84 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ! और देश के किसान आज भी उन्हें शिद्दत से याद करते हैं! वह ईमानदारी की मिसाल थें! किसान हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता! उन्होंने कभी लालच नहीं किया इसका बड़ा उदाहरण यह है!

उनके निधन के समय उनके खाते में मात्र 470 रुपए थे! जबकि आज वर्तमान समय में राजनीतिक लोग करोड़ों रूपयों के मालिक बने हुए हैं! चौधरी साहब दो बार उ.प्र के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री रहने के बावजूद सादगी की मूर्ति और आमजन के हितेषी थे!वही Rld जिला कार्यालय इन्दिरा मार्केट माल गोदाम रोड कासगंज पर श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 38 वीं पुण्यतिथि मनाए जाने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी,जिला उपाध्यक्ष किशोरीलाल मौर्य, अजब सिंह वर्मा, जिला महासचिव जयवीर सिंह प्रतिहार ,विनोद कुमार मौर्य ,अफजल अव्वासी,जिला संगठन महासचिव मानपाल बघेल, जिला सचिव देशराज मौर्य, भूदेव सिंह वर्मा, फखरुद्दीन सैफी, अध्यक्ष विधानसभा कासगंज शंकर लाल वर्मा, नन्नें अब्बासी,युवा जिलाध्यक्ष कासगंज नरेश कुमार मौर्य,जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ कासगंज अरविंद शाक्य,थान सिंह कश्यप,बाबू राम,जवर सिंह बघेल, तेजपाल बघेल,मुवीन अहमद अल्वी,जावेद, शकील सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थें!

Leave a Comment