कासगंज: उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कासगंज परिसर में टास्कफोर्स समिति की बैठक का आयोजन

कासगंज: शासन द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत दर्जी ट्रेड में वार्षिक लक्ष्य 425 के सापेक्ष दिनांक 01 अप्रैल 2025 से 13 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों के साक्षात्कार हेतु दिनांक 14 अक्टूबर, 15 अक्टूबर एवं 16 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कासगंज परिसर में टास्कफोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। अतः आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ दिनांक 14 अक्टूबर, 15 अक्टूबर एवं 16 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कासगंज परिसर में साक्षात्कार हेतु उपस्थित होने का कष्ट करें।