जनगणना 2027 स्व-गणना के लिए 7 से 21 मई तक विशेष सुविधा उपलब्ध, नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील।
कासगंज: भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक उपलब्ध कराई गई है। यह प्रक्रिया देश के विकास, संसाधनों के उचित वितरण तथा जनहितकारी नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है।
जिला प्रशासन द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने परिवार से संबंधित सही एवं पूर्ण जानकारी वेबसाइट https://se.census.gov.in पर दर्ज करें। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि दी गई सभी सूचनाएं सत्य, अद्यतन एवं त्रुटिरहित हों, ताकि शासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार सहित विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सके।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से यह भी अनुरोध किया है कि वे अपने आसपास के लोगों को भी जनगणना के प्रति जागरूक करें और उन्हें स्व-गणना के लिए प्रेरित करें। यदि स्व-गणना के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो संबंधित तहसील के चार्ज अधिकारी/तहसीलदार/अधिशासी अधिकारी अथवा जनपद हेल्पलाइन नंबर 01204723031 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
