कासगंज।
मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में श्री गणेश इण्टर कॉलेज कासगंज में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेरा युवा भारत उप निदेशक पुनीत गोयल, प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयन्त कुमार गुप्ता और एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी अंकित कौशल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लिया गया।
डॉ जयन्त गुप्ता ने प्रतिभागियों को जीवन एवं शारीरिक विकास में खेल के महत्व के बारे में अहम जानकारी दी। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग खो-खो मे श्री गणेश इण्टर कॉलेज महिला क्लब की टीम विजेता बनी।
वॉलीबाल बालक वर्ग में भगत सिंह यूथ क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया।
100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में दीक्षा प्रथम स्थान पर रहीं, गुड़िया कुमारी ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बालक वर्ग में सुरजीत पाल प्रथम स्थान पर रहे, बॉबी कुमार ने दूसरा और प्रांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बालिका वर्ग में लक्ष्मी प्रथम स्थान पर रहीं, शीलू कुमारी ने दूसरा और कामिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका अरविंद कुनार और राज कुमार बघेल ने निभाई।
इस अवसर पर केपी सिंह यादव, जिज्ञासु सक्सेना, वेद विकास मिश्रा, रश्मि गौतम राकेश कुमार सागर, दुर्वेश कुमार,मनोज यादव एवं विमल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
कासगंज: श्री गणेश इंटर कॉलेज रहा ओवर ऑल चैंपियन, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न
