जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रा0) परीक्षा 2023 की तैयारी को लेकर सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापको को सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
बैठक में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा उपाय और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सभी तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और नकल रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं, जैसे कि उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए परिवहन व्यवस्था और परीक्षा के दौरान आवश्यक अन्य सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं।
जनपद में कुल 5453 परीक्षार्थी 13 केंद्रों पर आरओ/एआरओ की देगंे परीक्षा। सभी उप जिलाधिकारी परीक्षा में उच्च स्तर की निगरानी करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक,कक्ष निरीक्षक समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचें प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित की जाये, केन्द्र पर साफ-सफाई व पेयजल की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। केन्द्र पर मेडिकल टीम की तैनाती की जाये। केन्द्र पर क्लॉक रूम की व्यवस्था की जाये। प्रत्येक स्टाफ का एक पहचान पत्र जारी किया जाये। कक्षों में दीवाल घड़ी लगवाई जाये परीक्षार्थियों के बायोमेट्रिक की व्यवस्था ससमय प्रारम्भ कर दी जाये। इस अवसर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल, आयोग की प्रतिनिधि श्री राधे श्याम समीक्षा अधिकारी उपजिलाधिकारीगण, खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारीगण सहित सम्बंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
कासगंज में 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी आरओ/एआरओ की परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 की परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए कासगंज जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट को शासन की जो गाइड लाइन है उसकी पूर्ण जानकारी हो उसके अनुसार परीक्षा केंद्रों पर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले तक ही मिलेगा प्रवेश
जिलाधिकारी ने बताया कि आरओ/एआरओ (समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी) परीक्षा के लिए प्रवेश की समय सीमा निर्धारित है। परीक्षा 27 जुलाई को सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले, यानी सुबह 8ः45 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिये सभी अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुँचे।
आरओ/एआरओ परीक्षा में तकनीक से की जाएगी निगरानी
27 जुलाई को आयोजित की जा रही समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 के लिए इस बार सरकार ने सख्त और अत्याधुनिक तैयारियां की हैं। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए एआई तकनीक, फेस रिकग्निशन, सीसीटीवी निगरानी और इंटरनेट मीडिया मानिटरिंग जैसे मजबूत इंतजाम किए गए है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिये लाइव निगरानी होगी।
परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के समय होगा बायोमेट्रिक सत्यापन
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय बायोमेट्रिक सत्यापन और फेस रिकग्निशन तकनीक के जरिये पहचान सुनिश्चित की जाएगी इलेक्ट्रानिक डिवाइस पूरी तरह रहेंगे प्रतिबंधित
