राजधानी लखनऊ के वृन्दावन गार्डन में आगामी 20 नवंबर से आयोजित होने वाली स्काउट गाइड संस्था की राष्ट्रीय स्तर की जंबूरी की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार की शहर के श्री गणेश इंटर कॉलेज प्रांगण में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्काउट गाइड संस्था की सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर कविता पांडे ने की। उक्त बैठक में आगामी तैयारियों पर मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद कासगंज से कुल 54 प्रतिभागी इस जंबूरी में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर एचपीएन दुबे, मुनेश राजपूत, अभिषेक पांडे, श्रीपाल शाक्य, राम विरले, श्याम बाबू, जय प्रकाश, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
कासगंज : स्काउट गाइड की समीक्षा बैठक संपन्न
