कासगंज : विज्ञप्ति योग प्रतिभागिता ई-प्रमाण पत्र कार्यक्रम को मिली ज़बरदस्त जन सहभागिता।

योग प्रतिभागिता के लिए ई-प्रमाण पत्र कार्यक्रम में पहले दिन में ही 2200 से भी अधिक लोगों द्वारा योग कर ई-शपथ पत्र प्राप्त किये ।योग सप्ताह 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन कासगंज द्वारा एक अभिनव पहल के रूप में “योग प्रतिभागिता ई-प्रमाण पत्र कार्यक्रम” प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जो भी व्यक्ति योग करता है, वह ऑनलाइन घोषणा पत्र भरकर ई-प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है।कार्यक्रम के पहले ही दिन 2128 से अधिक लोगों ने योग कर ई-शपथ पत्र भरा और ई-प्रमाण पत्र हेतु आवेदन किया। यह प्रमाण पत्र जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के हस्ताक्षर सहित जारी किया जा रहा है, जो इसे और अधिक सम्मानजनक बनाता है।ई-प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.kasganjadmin.in पर जाकर, “योग प्रतिभागिता ई-प्रमाण पत्र” सेक्शन में अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर सबमिट करना होता है। कुछ ही मिनटों में प्रमाण पत्र प्रतिभागी की ईमेल पर स्वतः प्राप्त हो जाता है।यह पहल विशेष रूप से युवाओं के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हो रही है। युवा वर्ग न केवल स्वयं भाग ले रहा है, बल्कि अपने परिजनों को भी इस अभियान से जोड़ रहा है। प्राप्त प्रमाण पत्र को लोग व्हाट्सऐप स्टेटस, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा कर रहे हैं, जिससे अन्य लोग भी योग के प्रति जागरूक हो रहे हैं और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि कोई भी व्यक्ति, कहीं से भी, सिर्फ अपने मोबाइल फोन के माध्यम से योग कर ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है।यह डिजिटल नवाचार जन जागरूकता, स्वास्थ्य और तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जनपद कासगंज की यह पहल अपने तरह की एक अनूठी पहल है।