कासगंज: 12वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में समेकित जनकल्याण एवं जागरूकता अभियान प्रातः10:30बजे से 12/6(2026 प्रोफेसर और शिक्षक छात्राओं का संगोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम

कासगंज: केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत श्री देवेन्द्र सिंह राजपूत, मा० विधायक, कासगंज सदर एव श्री हरिओम वर्मा, मा० विधायक अमॉपुर के आतिथ्य में एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय की उपस्थिति में दिनांकः 12 जून, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे से श्री गणेश इण्टर कालेज कासगंज में जनपद के प्रधानाचार्य/प्रोफेसर/शिक्षकों/छात्र-छात्राओं का संगोष्ठी/ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के परिषदीय विद्यालयों के 265 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कासगंज द्वारा उक्त संगोष्ठी/संवाद कार्यक्रम में जनपद के उपस्थित मा० जन-प्रतिधियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों, प्राचार्य/प्रधानाचार्य/प्रोफेसर/शिक्षकों का स्वागत किया गया। मा० विधायक, कासगंज सदर, मा० विधायक, अमॉपुर व मुख्य विकास अधिकारी महोदय, कासगंज के कर कमलों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। सर्वप्रथम मा० विधायक अमॉपुर, मा० विधायक सदर कासगंज एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को डायरी, पेन एवं शॉल देकर सम्मान किया गया।
जिसके उपरान्त श्री हरीओम वर्मा मा० विधायक अमॉपुर द्वारा केन्द्र सरकार के 12 वर्ष/राज्य सरकार के 09 वर्ष में किये गये कार्याे-किसान सम्मान निधि, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय साथ ही शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों को कैश-लैश व्यवस्था के अन्तर्गत मुफ्त इलाज, महिलाओं के भोजन पकाने से सम्बन्धित उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। तदोपरान्त श्री देवेन्द्र सिंह राजपूत मा० विधायक कासगंज सदर द्वारा केन्द्र सरकार के 12 वर्ष/राज्य सरकार के 09 वर्ष में किये गये कार्यों-किसानों के कर्ज माफी, किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था / विधवा पेंशन योजना, कोरोना काल में केन्द्र सरकार द्वारा नागरिकों को लगवायी गयी निःशुल्क वैक्सीन, सड़कों का सुधार एवं गढ्ढा मुक्त कराया जाना, राष्ट्रीय राज मार्गों का निर्माण, प्रत्येक गॉव को सड़क से जोड़ना, ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
जनपद स्तर आयोजित उक्त संगोष्ठी/संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी कासगंज, समस्त जिला समन्वयक, समस्त एस०आर०जी०, समस्त ए०आर०पी एवं समस्त नोडल शिक्षक संकुल उपस्थित रहें। संगोष्ठी/संवाद के अंत में मुख्य विकास अधिकारी, कासगंज एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कासगंज द्वारा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Comment