कासगंज : न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अमांपुर : परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। ब्लॉक अमांपुर की प्रतियोगिताएं सर्व हितकारी इंटर कॉलेज जसूपुरा के खेल मैदान में आयोजित की गई। शुभारंभ ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। 50 मीटर की प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान प्रशांत, द्वितीय स्थान अक्षय और तृतीय स्थान उदित चौहान ने एवं बालिका वर्ग में क्रमशः पूजा, टीना एवं मोनिका ने प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रशांत, दूसरा गौतम और तीसरा स्थान पुनीत ने तथा बालिका वर्ग में क्रमशः सुनैना, चंचल और दीक्षा ने प्राप्त किया। 200 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में पहला स्थान गौतम, दूसरा प्रशांत एवं तीसरा स्थान पुनीत ने तथा बालिका वर्ग में सुनैना, पूजा और मोनिका ने प्राप्त किया। वहीं गौतम, प्रशांत, पुनीत, संजना, साक्षी, मोनिका ने लंबी कूद में प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सरसई वन और रामपुर क्रमशः बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता रहे तथा रामपुर एवं सरसई वन क्रमशः बालक एवं बालिका वर्ग में उपविजेता रहे। इस अवसर पर रजनी गोस्वामी, सुलह सिंह, अक्षय कुमार, सूरजपाल सिंह, उमाशंकर सिंह, हृदेश कुमार, अमरजीत, नीरज प्रकाश वर्मा, अमित चौहान, गौरव गिरी, गजेन्द्र शर्मा, नरेंद्र राजपूत, अरविंद कुमार, अनुज प्रताप, सुनील कुमार सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चे उपस्थित रहे।